Posts Tagged 'भाजपा समर्थन से संतोष को संतोष'

भाजपा समर्थन से संतोष को संतोष

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के इस निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवार हटा लेने के बाद जनता दल एवं इंका के बीच सीधे संघर्ष की स्थिति है।

जनता दल के प्रत्याशी संतोष भारतीय जो कि दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक चौथी दुनिया के सम्पादक भी हैं को निश्चिय ही अपना मार्ग प्रशस्त दिख रहा है। इस चुनाव क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का अच्छा खासा वोट बैंक है जो अब संतोष भारतीय के खाते में जायेगा।

संतोष के खिलाफ इस क्षेत्र में इंका के सलमान खुर्शीद चुनाव मैदान में हैं। फर्रूखाबाद के मुस्लिम मतदाताओं का भी बहुत बड़ा जखीरा है जिसका लाभ श्री खुर्शीद को मिल रहा है।

संतोष अपने को आम जनता से जोड़ने के दृष्टिकोण से एक वोट एक नोट मांग रहे हैं। अपने पास सीमित साधनों की दुहाई दे कर मतदाताओं के ही पैसों के बलबूते पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं, जबकि इंका प्रत्याशी के पास साधन की कोई कमी नहीं है। इस क्षेत्र में ‘मीडिया’ का लाभ भी संतोष को ही मिल रहा है।देखना यह है कि संतोष अपनी फिजा बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

Album : Life Journey

    Get the Flash Player to see the slideshow.