SANTOSH BHARTIYA » फर्रुखाबाद जिला जद कार्यकत्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा

फर्रुखाबाद जिला जद कार्यकत्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा
आज समाचार सेवा : 1989

फर्रुखाबाद 4 मार्च।जिला जनता दल के विनयाषा गेस्ट हाउस में हुए कार्यकत्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद की उपस्थिति में युवा जद के दो नेताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर जबावी आरोपों-प्रत्यारोपों के चलते कार्यकत्ता सम्मेलन में आधा घंटा अव्यवस्था का आलम रहा। बाद में वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। एक जद पदाधिकारी ने तो जद अध्यक्ष को भ्रष्ट तथा पार्टी को बर्बाद करनेवाला बताया।

विवाद की शुरूआत उस समय हुई जब सुधीर गुप्ता नामक कार्यकत्ता ने खड़े होकर सवाल किया कि युवा जद का जिलाध्यक्ष कौन है। इस पर अजयपाल उर्फ रामू ने कह दिया कि युवा जनता दल के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव है जो कि प्रदेश छात्र जनता दल के अध्यक्ष हैं, को यह अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष होते उन्हें कोई जिलाध्यक्ष बताये। आधे घंटे तक हंगामें की स्थिति बनी रही। दोनों ओर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये गये। एक-दूसरे को देख लेने की भी धमकियां दी गई। बाद में युवा जद के जिलाध्यक्ष अरुण कटियार ने खड़े होकर कहा कि मैं जिलाध्यक्ष हूं और जबतक चाहूंगा रहूंगा कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बताया जाता है कि युवा जद के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत अरुण कटियार ने स्वयं ही इस्तीफे की पेशकश की थीं। जिला जद अध्यक्ष कैलाश कटियार ने कार्यकारिणी की सहमति से जिलाध्यक्ष पद पर रवि राठौर का नाम प्रस्तावित कर दिया है। रवि राठौर शरद श्रीवास्तव समर्थक माने जाते हैं। इसी बीच अशोक सोमवंशी द्वारा जिला जद अध्यक्ष कैलाश चन्द्र कटियार को भ्रष्ट तथा जद को बर्बाद करने वाला कह देने से पुन: हंगामा हो गया। जवाहिर सिंह गंगवार सहित अनेक लोग आरोप लगाने लगे। सारा हंगामा संतोष भारतीय की उपस्थिति में हुआ।

बाद में कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री संतोष भारतीय ने सुझाव दिया कि जद कार्यकत्ता जनता की समस्याओं के लिए संघर्श करें। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिध समस्याओं को सुलझाने में असफल रहे तो अधिकारियों को ले जाकर समस्याओं से रूवरू करायें। पेयजल की समस्या के लिए उन्होंने कहा कि शटर तथा जिला कमेटी प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को दें तथा शीघ्र समस्या हल न होने पर आंदोलन करें। सपा शासन तथा पूर्व में भाजपा शासन में विकास कार्य को पूर्णतया ठप बताते हुए संतोष भारतीय ने कहा कि जद के शासनकाल में करवाये गये विकास कार्यों, सड़कों, प्राइमरी स्कूलों आदि को मुलायम सिंह अपना बता रहें हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले वह सिफ जद के मुख्यमंत्री थे किन्तु अब सपा के हैं। बाद में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जद के चार विधायक, निर्णायक हैं। किन्तु सपा दोस्त की सरकार है इसलिए उसे गिराया नहीं जाएगा, जद सपा का समर्थन करेगा।

बैठक में फैसला लिया गया कि आगे से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिला कार्यकत्ता सम्मेलन होगा। अगला सम्मेलन होली के बाद छिबरामउ में प्रताप सिंह यादव के यहां होगा। सम्मेलन में पूर्व जद विधायक इजहार आलम को छोड़कर सभी प्रमुख जद नेता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्र कटियार, प्रदेश छात्र जद अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, युवा जद के जिलाध्यक्ष अरुण कटियार, जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट, अशोक सोमवंशी, तौफीक खां, प्रताप सिंह यादव, जद प्रवक्ता अखिलेश सक्सेना समेत एक सैकड़ा कार्यकत्ता उपस्थित थे। बाद में संतोष भारतीय इजहार आलम के यहां कायमगंज ईद मिलन समारोह में भाग लेने के लिए चले गये।