संतोष भारतीय के चुनाव लड़ने की घोषणा से राजनैतिक गतिविधियां तेज

5 फरवरी दैनिक जागरण : कानपुर,96

फर्रुखाबाद,4 फरवरी (नि.प्र)। जनता दल के नेता पूर्व सांसद संतोष भारतीय के आज फर्रुखाबाद दौरे के बाद राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गयी है। श्री भारतीय ने यहां देर रात्रि संकेत दिया कि वे नागरिकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे और फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। श्री भारतीय आज दोपहर अपने निवास ग्रांम गणेशपुर पहुंचे। जहां उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श किया। सैकड़ों नागरिकों ने उनसे भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।

श्री भारतीय ने जागरण को बताया कि बसपा से तालमेल की बातचीत प्रगति पर है और इस बारे में फैसला इस माह के अंत तक हो जायेगा। हवाला कांड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र जैन की डायरी में नाम आने से जनता दल के दो शीर्श नेताओं ने अपने पद से त्याग पत्र देकर जो पहल की है उसका कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि हवाला कांड में लिप्त आठ मंत्रियों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जिससे देश सरकारों पर जनता का विश्वास कायम रह सकें।

श्री भारतीय ने कहा कि 22 फरवरी से पूर्व देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है उन्होंने संभावना व्यक्त की कि परिवर्तन के इस दौर में तमाम बड़े नेताओं का सितारा डूब जायेगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार आय-व्यय का ब्यौरा न दिये जाने पर कई राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त हो सकती और प्रधानमंत्री राव भी इसके घेरे में आ सकते हैं।

Comments: Leave a Comment

Leave a Reply

Album : Life Journey

    Get the Flash Player to see the slideshow.