पत्रकार संतोष भारतीय की जीत पर बधाइयां

अलवर 30 नवंबर। चौथी दुनिया साप्ताहिक के सम्पादक संतोष भारतीय के सांसद चुने जाने पर गांधी एवं जे.पी. के विचारों से जुड़े अनेक लोगों ने बधाई संदेश प्रेषित किये हैं।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक सवाई सिंह ने कहा कि संतोष भारतीय निश्चित ही राजनीति में नये आयाम स्थापित करेंगे।

छात्र युवा संघर्ष वाहिनी की प्रदेश समिति के पूर्व सदस्य एडवोकेट संतोष कुमार ने चौथी दुनिया के सम्पादक की जीत को धनशक्ति के आगे जनशक्ति की जीत बताया है।

मतदाता मंच के जिला संयोजक एडवोकेट वीरेन्द्र विद्रोही ने कहा कि संतोष भारतीय की जीत ने इस बात को सिध्द कर दिया है कि आज भी देश की मतदाता प्रजातांत्रिक मूल्यों को समझता है तथा पैसे के दम पर अपने मत का दुरुपयोग नहीं करता।

छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक एवं जिला पत्रकार संघ के महासचिव राजेश रवि ने कहा है कि देश में बदलती परिस्थितियों के कारण यह जरूरी हो गया था कि पत्रकार भी संसद में पहुंच कर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़े।

उल्लेखनीय है कि श्री भारतीय उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद सीट पर विजयी हुये।

Comments: Leave a Comment

Leave a Reply

Album : Life Journey

    Get the Flash Player to see the slideshow.