अब संसदीय मोर्चे पर संपादक

चौथी दुनिया : 1989

राजनीति के अपराधीकरण सत्ता के परिवारवाद, मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की वजह से त्रस्त युवा वर्ग को सही दिशा देने के लिए जब जयप्रकाश नारायण ने जन आंदोलन का आह्वान किया था तो इस मुहिम से सार्वजनिक जीवन की सक्रिय शुरूआत के साथ हमारे संपादक संतोष भारतीय ने बदलाव का सपना देखा था किन्तु जब जे.पी. के बाद आंदोलन से भी लक्ष्य दूर नजर आया तो संतोष भारतीय ने संघर्ष के लिए पत्रकारिता को माध्यम चुना। और सांप्रदायिकता, अपराधीकरण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद की तथा युवकों को प्रेरित किया कि जो राजनीति के लिए अयोग्य लोग राजनीति कर रहे हैं उनके खिलाफ सही राजनीति के साथ आगे आयें।

वरिष्ठ पत्रकार और चौथी दुनिया साप्ताहिक के संपादक इन्हीं मुद्दों के लिए अब जनता के बीच हैं। और जनता दल प्रत्याषी के रूप में फर्रूखाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। श्री भारतीय फर्रूखाबाद के ही प्रख्यात समाज सेवी और सर्वोदयी कार्यकत्ता श्री भैरों सिंह भारतीय के पुत्र एवं राष्ट्रीयता के प्रतीक विश्वनाथ प्रताप सिंह की आशा आकांक्षा हैं।

चौथी दुनिया परिवार

Comments: Leave a Comment

Leave a Reply

Album : Life Journey

    Get the Flash Player to see the slideshow.