SANTOSH BHARTIYA » Press Clippings

संतोष भारतीय के चुनाव लड़ने की घोषणा से राजनैतिक गतिविधियां तेज
5 फरवरी दैनिक जागरण : कानपुर,96

फर्रुखाबाद,4 फरवरी (नि.प्र)। जनता दल के नेता पूर्व सांसद संतोष भारतीय के आज फर्रुखाबाद दौरे के बाद राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गयी है। श्री भारतीय ने यहां देर रात्रि संकेत दिया कि वे नागरिकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे और फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। श्री भारतीय आज दोपहर अपने निवास ग्रांम गणेशपुर पहुंचे। जहां उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श किया। सैकड़ों नागरिकों ने उनसे भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।

श्री भारतीय ने जागरण को बताया कि बसपा से तालमेल की बातचीत प्रगति पर है और इस बारे में फैसला इस माह के अंत तक हो जायेगा। हवाला कांड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र जैन की डायरी में नाम आने से जनता दल के दो शीर्श नेताओं ने अपने पद से त्याग पत्र देकर जो पहल की है उसका कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि हवाला कांड में लिप्त आठ मंत्रियों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जिससे देश सरकारों पर जनता का विश्वास कायम रह सकें।

श्री भारतीय ने कहा कि 22 फरवरी से पूर्व देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है उन्होंने संभावना व्यक्त की कि परिवर्तन के इस दौर में तमाम बड़े नेताओं का सितारा डूब जायेगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार आय-व्यय का ब्यौरा न दिये जाने पर कई राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त हो सकती और प्रधानमंत्री राव भी इसके घेरे में आ सकते हैं।

फर्रुखाबाद जिला जद कार्यकत्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा
आज समाचार सेवा : 1989

फर्रुखाबाद 4 मार्च।जिला जनता दल के विनयाषा गेस्ट हाउस में हुए कार्यकत्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद की उपस्थिति में युवा जद के दो नेताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर जबावी आरोपों-प्रत्यारोपों के चलते कार्यकत्ता सम्मेलन में आधा घंटा अव्यवस्था का आलम रहा। बाद में वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। एक जद पदाधिकारी ने तो जद अध्यक्ष को भ्रष्ट तथा पार्टी को बर्बाद करनेवाला बताया।

विवाद की शुरूआत उस समय हुई जब सुधीर गुप्ता नामक कार्यकत्ता ने खड़े होकर सवाल किया कि युवा जद का जिलाध्यक्ष कौन है। इस पर अजयपाल उर्फ रामू ने कह दिया कि युवा जनता दल के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव है जो कि प्रदेश छात्र जनता दल के अध्यक्ष हैं, को यह अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष होते उन्हें कोई जिलाध्यक्ष बताये। आधे घंटे तक हंगामें की स्थिति बनी रही। दोनों ओर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये गये। एक-दूसरे को देख लेने की भी धमकियां दी गई। बाद में युवा जद के जिलाध्यक्ष अरुण कटियार ने खड़े होकर कहा कि मैं जिलाध्यक्ष हूं और जबतक चाहूंगा रहूंगा कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बताया जाता है कि युवा जद के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत अरुण कटियार ने स्वयं ही इस्तीफे की पेशकश की थीं। जिला जद अध्यक्ष कैलाश कटियार ने कार्यकारिणी की सहमति से जिलाध्यक्ष पद पर रवि राठौर का नाम प्रस्तावित कर दिया है। रवि राठौर शरद श्रीवास्तव समर्थक माने जाते हैं। इसी बीच अशोक सोमवंशी द्वारा जिला जद अध्यक्ष कैलाश चन्द्र कटियार को भ्रष्ट तथा जद को बर्बाद करने वाला कह देने से पुन: हंगामा हो गया। जवाहिर सिंह गंगवार सहित अनेक लोग आरोप लगाने लगे। सारा हंगामा संतोष भारतीय की उपस्थिति में हुआ।

बाद में कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री संतोष भारतीय ने सुझाव दिया कि जद कार्यकत्ता जनता की समस्याओं के लिए संघर्श करें। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिध समस्याओं को सुलझाने में असफल रहे तो अधिकारियों को ले जाकर समस्याओं से रूवरू करायें। पेयजल की समस्या के लिए उन्होंने कहा कि शटर तथा जिला कमेटी प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को दें तथा शीघ्र समस्या हल न होने पर आंदोलन करें। सपा शासन तथा पूर्व में भाजपा शासन में विकास कार्य को पूर्णतया ठप बताते हुए संतोष भारतीय ने कहा कि जद के शासनकाल में करवाये गये विकास कार्यों, सड़कों, प्राइमरी स्कूलों आदि को मुलायम सिंह अपना बता रहें हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले वह सिफ जद के मुख्यमंत्री थे किन्तु अब सपा के हैं। बाद में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जद के चार विधायक, निर्णायक हैं। किन्तु सपा दोस्त की सरकार है इसलिए उसे गिराया नहीं जाएगा, जद सपा का समर्थन करेगा।

बैठक में फैसला लिया गया कि आगे से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिला कार्यकत्ता सम्मेलन होगा। अगला सम्मेलन होली के बाद छिबरामउ में प्रताप सिंह यादव के यहां होगा। सम्मेलन में पूर्व जद विधायक इजहार आलम को छोड़कर सभी प्रमुख जद नेता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्र कटियार, प्रदेश छात्र जद अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, युवा जद के जिलाध्यक्ष अरुण कटियार, जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट, अशोक सोमवंशी, तौफीक खां, प्रताप सिंह यादव, जद प्रवक्ता अखिलेश सक्सेना समेत एक सैकड़ा कार्यकत्ता उपस्थित थे। बाद में संतोष भारतीय इजहार आलम के यहां कायमगंज ईद मिलन समारोह में भाग लेने के लिए चले गये।

साढ़े बारह लाख मतदाता करेंगे मतदान
दिलचस्प होता नजर आ रहा है फर्रुखाबाद सीट का चुनाव अल्प संख्यक मतों का विभाजन होगा, सलमान को मुश्किल में डालेंगे साक्षी। सिपहसलाआरों के साथ छोड़ जाने से लोकसभा चुनाव में विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद को पुन: विजय प्राप्त करना लोहे के चने चबाना जैसा प्रतीत होगा। साथ ही सपा से अल्पसंख्यकों के बुजुर्ग नेता अनवार मोहम्मद खां के चुनाव मैदान में उतर जाने से अल्पसंख्यक मतों के विभाजन को भी कोई रोक नहीं पाएगा। जिसका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी मथुरा के सांसद स्वामी सच्चिदानन्द साक्षी को मिलता दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर फर्रुखाबाद लोकसभा चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण होने के साथ काफी दिलचस्प होगा।

संसद में पहुंचने के लिए इस बार सारे राजनीतिक दल अपनी सारी शक्ति लगाकर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाएंगे। धन-बल, जनबल एवं बाहुबल पर लड़े जाने वाले चुनावों में इस बार अगर जिला प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया तो खून खराबा भी हो सकता है। सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने जनता के दरबार में हाजिरी देना प्रारंभ कर दिया है। जनता अभी प्रत्याशियों को घास नहीं डाल रही है। प्रत्याशियों ने अपने कार्यकत्ताओं को जनता की नब्ज टटोलने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भेजना प्रारंभ कर दिया है। ताकि जनता की भावनाओं को भड़का कर उसी तरह के लुभावने वायदे किए जाएं।

लोकसभा चुनावों चाहे कोई मुद्दा हावी हो न हो लेकिन जातिवादी मुद्दा अभी से हावी होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि यह जातिगत राजनीति का ही परिणाम है भाजपा ने मथुरा के वर्तमान सांसद स्वामी साक्षी जी महाराज को फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से उतारा है। ताकि लोधी समाज की मांग को ध्यान में रखते हुए लोधी समाज को खुश रखा जा सके और दोनों फर्रुखाबाद और कन्नौज लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशियों को लोधी समाज का एक मुस्त समर्थन मिल सके। जातिवादी राजनीति का प्रबल विरोध करने वाली भाजपा ने इस ग्यारवीं लोकसभा चुनाव में जातिवाद को पूरी तरह भुनाया है। क्योंकि जिले में ठाकुर मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने कन्नौज से ठाकुर प्रत्याशी व पूर्व विधायक चद्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू को उतारा है। ताकि जिले का ठाकुर मतदाता दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को अपना खुला समर्थन दे सकें। इसी तरह लोधी समाज का एक मुश्त समर्थन प्राप्त करने के लिए स्वामी साक्षी जी महाराज को फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने यह गठित बनाया है कि लोकसभा कन्नौज से लोधी समाज चन्द्र भूषण सिंह को एक मुश्त समर्थन देगा। अगर लोधी समाज ठाकुर प्रत्याशी श्री सिंह को अपना समर्थन नहीं देता है तो फर्रुखाबाद सीट से लोधी समाज के प्रत्याशी साक्षी जी महाराज को क्षत्रिाय मतदाताओं का समर्थन नहीं मिलेगा। इसलिए ठाकुरों और लोधियों की मजबूरी है कि भाजपा सूत्रों के अनुसार ब्राहमण, वैश्य,क्षत्रिय लोधी, शाक्य सहित अन्य पिछड़ी जातियों का भाजपा को पूर्ण समर्थन मिलेगा।

जिले का प्रत्येक राजनीतिक दल जातिगत आाधार पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाना चाहता है क्योंकि जिले की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के अन्तर्गत फर्रुखाबाद से 20 हजार लोधी, 34 हजार क्षत्रिय, 30 हजार शाक्य, 10 हजार अहीर, 10 हजार कुर्मी, 24 हजार मुसलमान, 5 हजार पाल, 24 हजार ब्राहमण, 45 हजार अनुसूचित जाति, 10 हजार वैश्य, 20 हजार कायस्थ व अन्य मिलाकर फर्रुखाबाद विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख पैंतीस हजार के लगभग है। इसी प्रकार मतदाताओं की जातिगत स्थिति के अनुसार कमालगंज में 60 हजार लोधी, 25 हजार क्षत्रिय, 10 हजार शाक्य, 10 हजार अहीर, 10 हजार कुर्मी, 50 हजार मुसलमान, 10 हजार पाल, 5 हजार ब्राहमण, अनुसूचित जाति 45 हजार, वैश्य समाज के पांच हजार, कायस्थ एवं अन्य जातियों के मतदाताओं की संख्या मात्र पांच हजार है। इस प्रकार कुल मिलाकर कमालगंज विधानसभा में विभिन्न जातियों की संख्या कुल मिलाकर लगभग दो लाख है।

कायमगंज विधानसभा सीट से विभिन्न जातियों की स्थिति में पच्चीस हजार लोधी, दस हजार क्षत्रिय, 25 हजार शाक्य, बीस हजार अहीर, पचास हजार कुर्मी, पचास हजार मुसलमान, पांच हजार पाल, दस हजार ब्राहमण, 40 हजार अनुसूचित जाति, पांच हजार वैश्य, पांच हजार कायस्थ व अन्य लोग शामिल हैं।इस प्रकार विभिन्न जातियों को मिलाकर इस विधानसभा क्षेत्रा में मतदाताओं की संख्या लगभग दो लाख पचपन हजार है। इसी प्रकार मौहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में लोधी मतदाता 20 हजार, क्षत्रिय मतदाता पचपन हजार, शाक्य मतदाता 10 हजार, अहीर साठ हजार, कुर्मी दस हजार, मुसलमान दस हजार, पाल समाज के पन्द्रह हजार, ब्राहमण समाज के मतदाता पांच हजार,पांच हजार वैश्य, कायस्थ व अन्य जातियों के मतदाताओं की संख्या पांच हजार है। इस विधानसभा क्षेत्रा में कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या दो लाख पैंतालीस हजार है।

वैसे तो भोगांव जिला मैनपुरी के अन्तर्गत आता है तथा विधानसभा क्षेत्र भी मैनपुरी में आता है। लेकिन यह क्षेत्र फर्रूखाबाद लोकसभा सीट का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जातिगत आधार पर इस क्षेत्रा में लोधी मतदाता साठ हजार, क्षत्रिाय 40 हजार, शाक्य 40 हजार, अहीर पन्द्रह हजार, कुर्मी दो सौ, मुसलमान 20 हजार, पाल समाज पांच हजार, वैश्य पांच हजार, कायस्थ व अन्य जातियों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या लगभग दो लाख पैंतालीस हजार है।

लोकसभा सीट फर्रुखाबाद में जातिगत मतदाताओं की संख्या के बारे में किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि इस लोकसभा सीट के अन्तर्गत सबसे ज्यादा मतदाता दो लाख तीस हजार अनुसूचित जाति के हैं। इसी प्रकार लोधी समाज के मतदाताओं की संख्या एक लाख पिचानवे हजार है, जो मतदाताओं की संख्या में नम्बर दो पर आती है। क्षत्रिाय मतदाताओं की संख्या एक लाख पैसठ हजार है, जो नम्बर तीन पर है। चौथे नम्बर पर मुसलमान मतदाताओं की संख्या है एक लाख पचपन हजार है। यादव और कुर्मी समाज के मतदाताओं की संख्या बराबर होने के कारण इन दोनों मतदाताओं की स्थिति नम्बर पांच पर आती है। क्योंकि शाक्य मतदाताओं की संख्या एक लाख पांच हजार है और इतनी ही यादव समुदाय के मतदाताओं की संख्या है। कुर्मी समाज के मतदाताओं की संख्या 80 हजार होने से ये नम्बर छह पर आती है।

राजनीति में शुरू से अग्रणी भूमिका अदा करने वाले ब्राह्मण समाज के मतदाताओं की संख्या पच्चहत्तर हजार है। जो जनसंख्या के आधार पर नम्बर सात पर आती है। पाल समाज के मतदाताओं की संख्या लगभग पैंतीस हजार है जो नम्बर नौ पर आती है। कायस्थों के साथ अन्य जातियों की संख्या मिलाने पर इस वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मिलाकर चालीस हजार होती है जोकि नम्बर दस पर आती है। इस प्रकार फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से सांसद को जिताकर संसद में भेजने वाले साढ़े बारह लाख मतदाताओं का भिन्न-भिन्न राजनैतिक दलों की तरफ रुझान होने के कारण अभी स्पष्‍ट नहीं हो पाया है कि मतदाता किसे विजय दिलवाएंगे।

लोकसभा चुनाव में जद के पूर्व सांसद एवं बसपा से वर्तमान प्रत्याशी संतोष भारतीय के चुनाव मैदान में उतरने से राजनीति के सभी समीकरण गड़बड़ा गये हैं। वहीं राजनैतिक दलों के नेताओं की नींद उड़ गयी है। संतोष भारतीय के चुनाव मैदान में उतरने से लोकसभा क्षेत्र के विघटित क्षत्रियों ने एकत्र होकर श्री भारतीय को विजय श्री दिलाने का निर्णय ने लिया है। वैसे अभी तक कोई भी प्रत्याशी यह दावा नहीं कर सकता कि जीत उसी की होगी।

सपा एवं जद के गठबंधन के विपरीत संतोष भारतीय ने बसपा से टिकट लेकर यह साबित कर दिया है कि संतोष भारतीय को लोकसभा सीट से असीमित स्नेह है क्योंकि श्री भारतीय ने अपना राजनैतिक जीवन लोकसभा सीट फर्रुखाबाद से सन् 89 में विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृतव में प्रारंभ किया था। पूर्व प्रधानमंत्री श्री सिंह का बरदहस्त प्राप्त करने के बाद श्री भारतीय ने सन् 89 में अपने सभी प्रत्याशियों को परास्त करके विजय प्राप्त की थी। ज्ञातव्य है कि यह चुनाव बोफोर्स मुद्दें को लेकर राजीव गांधी बनाम विश्वनाथ प्रताप सिंह के नाम पर लड़ा जाने वाला चुनाव श्री भारतीय ने जीतकर गत चुनावों में सारे समीकरण धवस्त करके विजय प्राप्त की थी। श्री भारतीय ने जद के नेतृत्व में चुनाव लड़कर सभी प्रत्याशियों को यह अहसास करा दिया था कि जिले की जनता किसी भी प्रत्याशी के राजनैतिक स्तर को नहीं बल्कि उसके व्यक्तिगत व्यवहार को देखती है। इसी व्यवहार को देखते हुए संतोष भारतीय को जिताया था। वही संतोष भारतीय तीसरी बार चुनाव लड़कर वह भी बसपा जैसी पार्टी से उम्मीदवार के रूप में जनता के सामने आकर इस बात का अहसास करा दिया है कि उन्हें लोकसभा सीट फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ना है।

श्री भारतीय के समर्थकों का कहना है कि पूर्व सांसद संतोष भारतीय ने वाटलिंग प्लान्ट, एस.टी.डी. सुविधा, गैस प्लान्ट, आलू चिप्स औद्योगिक कार्यक्रमों को फर्रुखाबाद में लाने का श्रेय संतोष भारतीय को है। फिर भी लोकसभा सीट से चुनाव जीतना प्रत्येक प्रत्याशी के लिए टेढ़ी खीर होगी। कोई भी प्रत्याशी इस बात का दावा नहीं कर सकता कि विजय किसकी होगी।

पत्रकार संतोष भारतीय की जीत पर बधाइयां
अलवर 30 नवंबर। चौथी दुनिया साप्ताहिक के सम्पादक संतोष भारतीय के सांसद चुने जाने पर गांधी एवं जे.पी. के विचारों से जुड़े अनेक लोगों ने बधाई संदेश प्रेषित किये हैं।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक सवाई सिंह ने कहा कि संतोष भारतीय निश्चित ही राजनीति में नये आयाम स्थापित करेंगे।

छात्र युवा संघर्ष वाहिनी की प्रदेश समिति के पूर्व सदस्य एडवोकेट संतोष कुमार ने चौथी दुनिया के सम्पादक की जीत को धनशक्ति के आगे जनशक्ति की जीत बताया है।

मतदाता मंच के जिला संयोजक एडवोकेट वीरेन्द्र विद्रोही ने कहा कि संतोष भारतीय की जीत ने इस बात को सिध्द कर दिया है कि आज भी देश की मतदाता प्रजातांत्रिक मूल्यों को समझता है तथा पैसे के दम पर अपने मत का दुरुपयोग नहीं करता।

छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक एवं जिला पत्रकार संघ के महासचिव राजेश रवि ने कहा है कि देश में बदलती परिस्थितियों के कारण यह जरूरी हो गया था कि पत्रकार भी संसद में पहुंच कर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़े।

उल्लेखनीय है कि श्री भारतीय उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद सीट पर विजयी हुये।

भाजपा समर्थन से संतोष को संतोष
फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के इस निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवार हटा लेने के बाद जनता दल एवं इंका के बीच सीधे संघर्ष की स्थिति है।

जनता दल के प्रत्याशी संतोष भारतीय जो कि दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक चौथी दुनिया के सम्पादक भी हैं को निश्चिय ही अपना मार्ग प्रशस्त दिख रहा है। इस चुनाव क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का अच्छा खासा वोट बैंक है जो अब संतोष भारतीय के खाते में जायेगा।

संतोष के खिलाफ इस क्षेत्र में इंका के सलमान खुर्शीद चुनाव मैदान में हैं। फर्रूखाबाद के मुस्लिम मतदाताओं का भी बहुत बड़ा जखीरा है जिसका लाभ श्री खुर्शीद को मिल रहा है।

संतोष अपने को आम जनता से जोड़ने के दृष्टिकोण से एक वोट एक नोट मांग रहे हैं। अपने पास सीमित साधनों की दुहाई दे कर मतदाताओं के ही पैसों के बलबूते पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं, जबकि इंका प्रत्याशी के पास साधन की कोई कमी नहीं है। इस क्षेत्र में ‘मीडिया’ का लाभ भी संतोष को ही मिल रहा है।देखना यह है कि संतोष अपनी फिजा बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

अब संसदीय मोर्चे पर संपादक
चौथी दुनिया : 1989

राजनीति के अपराधीकरण सत्ता के परिवारवाद, मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की वजह से त्रस्त युवा वर्ग को सही दिशा देने के लिए जब जयप्रकाश नारायण ने जन आंदोलन का आह्वान किया था तो इस मुहिम से सार्वजनिक जीवन की सक्रिय शुरूआत के साथ हमारे संपादक संतोष भारतीय ने बदलाव का सपना देखा था किन्तु जब जे. पी. के बाद आंदोलन से भी लक्ष्य दूर नजर आया तो संतोष भारतीय ने संघर्ष के लिए पत्रकारिता को माध्यम चुना। और सांप्रदायिकता, अपराधीकरण और भ्रष्टाचार के विरुध्द आवाज बुलंद की तथा युवकों को प्रेरित किया कि जो राजनीति के लिए अयोग्य लोग राजनीति कर रहे हैं उनके खिलाफ सही राजनीति के साथ आगे आयें।

वरिष्ठ पत्रकार और चौथी दुनिया साप्ताहिक के संपादक इन्हीं मुद्दों के लिए अब जनता के बीच हैं। और जनता दल प्रत्याशी के रूप में फर्रूखाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। श्री भारतीय फर्रूखाबाद के ही प्रख्यात समाज सेवी और सर्वोदयी कार्यकत्ता श्री भैरों सिंह भारतीय के पुत्र एवं राष्ट्रीयता के प्रतीक विश्वनाथ प्रताप सिंह की आशा आकांक्षा हैं।

चौथी दुनिया परिवार

इनसे मिलिए संतोष भारतीय
प्रभात ख़बर : रांची 7 दिसम्बर 1989

मृदुभाषी, परिस्थियों से समझौता करने में माहिर, रंग मिजाज और रविवार पत्रिका के पूर्व विशेष प्रतिनिधि तथा दिल्ली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया के संपादक संतोष भारतीय जनता दल की टिकट पर फर्रूखाबाद से चुनाव जीतकर इस बार संसद पहुंचे हैं। भले ही श्री भारतीय के लिए संसद नयीं है, लेकिन वहां बैठने वाले उनके लिए नये नहीं हैं। शुरू में श्री भारतीय जयप्रकाश आंदोलन में काफी सक्रिय रहे। जयप्रकाश नारायण, चंद्रशेखर, महावीर भाई आदि से उनके बहुत मधुर संबंध थे। जे.पी. आंदोलन के समय जेल की हवा खा चुके श्री भारतीय जोड़-तोड़ की राजनीति में काफी माहिर हैं। कोई चाहे इनसे कितना भी नाराज क्यों न हो, उसे मनाने में इन्हें समय नहीं लगता। लोगों से संपर्क बनाना तो कोई इनसे ही सीखे।

चौथी दुनिया के प्रकाशन के साथ-साथ ये वी.पी. सिंह के काफी करीब पहुंच गये। देवीलाल का भी इन पर वरदहस्त है। इलाहाबाद के चुनाव में तो ये परोक्ष रुप से विश्वनाथ प्रताप सिंह की चुनाव कमान ही संभाले हुए थे। चुनाव के समय इन्होंने कुछ ऐसे सुझाव भी दिये, जिसे राजा जी को मानना पड़ा।

मसलन चुनाव में पोस्टर छपवाना और गाड़ियों से प्रचार करवाना। उल्लेखनीय है कि वी.पी.सिंह ने इलाहाबाद के चुनाव से पहले यह घोषणा की थी कि वह चुनाव में प्रचार के दौरान न तो पोस्टर का प्रयोग करेंगे न गाड़ियों का। बीच में श्री संतोष भारतीय राज्यसभा के सदस्य बनते बनते रह गये। सबकुछ ठीक हो गया था। वी.पी.सिंह भी मान गये थे, लेकिन बुरा हो रामधन जी का कि उन्होंने ऐन वक्त पर लंगड़ी मार दी और भारतीय जी राज्यसभा के सदस्य नहीं बन सके। लेकिन इस बार उन्हें टिकट लेने और जीत आने से कोई रोक नहीं पाया। अगर श्री भारतीय मंत्री भी बन जायें तो कोई आश्चर्य नहीं। भले ही कुछ दिन बाद ही सही, लेकिन मंत्री बनने की काफी उम्मीद है।

अब संसदीय मोर्चे पर संपादक
चौथी दुनिया : 1989

राजनीति के अपराधीकरण सत्ता के परिवारवाद, मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की वजह से त्रस्त युवा वर्ग को सही दिशा देने के लिए जब जयप्रकाश नारायण ने जन आंदोलन का आह्वान किया था तो इस मुहिम से सार्वजनिक जीवन की सक्रिय शुरूआत के साथ हमारे संपादक संतोष भारतीय ने बदलाव का सपना देखा था किन्तु जब जे.पी. के बाद आंदोलन से भी लक्ष्य दूर नजर आया तो संतोष भारतीय ने संघर्ष के लिए पत्रकारिता को माध्यम चुना। और सांप्रदायिकता, अपराधीकरण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद की तथा युवकों को प्रेरित किया कि जो राजनीति के लिए अयोग्य लोग राजनीति कर रहे हैं उनके खिलाफ सही राजनीति के साथ आगे आयें।

वरिष्ठ पत्रकार और चौथी दुनिया साप्ताहिक के संपादक इन्हीं मुद्दों के लिए अब जनता के बीच हैं। और जनता दल प्रत्याषी के रूप में फर्रूखाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। श्री भारतीय फर्रूखाबाद के ही प्रख्यात समाज सेवी और सर्वोदयी कार्यकत्ता श्री भैरों सिंह भारतीय के पुत्र एवं राष्ट्रीयता के प्रतीक विश्वनाथ प्रताप सिंह की आशा आकांक्षा हैं।

चौथी दुनिया परिवार

‘जन’ बनाम ‘धन’ की टक्कर
चौथी दुनिया : 5 से 11 नवंबर 1989 में प्रकाशित

फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पर जनता दल द्वारा उठाये गये मुद्दे इंका को भारी पड़ रहे हैं। यहां जनता दल प्रत्याशी वरिश्ठ पत्रकार संतोष भारतीय और इंका के धनाढ़य उम्मीदवार सलमान खुर्शीद में सीधा मुकाबला है। सलमान की चुनावी मुहिम भी अभी तक सड़क पर नहीं आ पायी है जबकि संतोष भारतीय ने विश्वनाथ प्रताप सिंह और राजीव गांधी के बीच फैसला करने को अपना मुख्य हथियार बनाया है। इस अभियान को रंग देने के लिए युवा मतदाता खासकर इलाके के इंटरमीडियट और डिग्री कॉलेजों के नौजवान बड़ी तादाद में संतोष भारतीय के पक्ष में घूम रहे हैं। श्री खुर्शीद किन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे, यह अभी तक तय नहीं है।

फर्रूखाबाद में 19 नवंबर को जनता दल की एक विशाल जनसभा होने जा रही है। इस जनसभा में बड़े अनूठे ढ़ंग से इंका प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को संतोष भारतीय ने आकर देश की और फर्रूखाबाद की स्थानीय समस्याओं पर खुली बातचीत करें। जनसभा मंच पर 12 कुरसियों में एक रिटायर्ड जज, पत्रकार, साहित्यकार और समाज के अन्य तबकों के लोग मौजूद रहेंगे। मंच पर आगे की तीन कुरसियों में से यह प्रावधान किया गया है कि दाहिनी कुर्सी सभा अध्यक्ष के लिए और बायीं कुर्सी सलमान खुर्शीद के लिए खाली रहेगी। इस खुले मंच से संतोष भारतीय और सलमान खुर्शीद में लाखों लोगों के सामने सवाल-जवाब का दौर चलेगा। संतोष भारतीय के मुताबिक यही जनता फैसला करेगी कि फर्रूखाबाद का नेतृत्व किसे मिलना है’ उन्होंने कहा कि सलमान अगर हमारी चुनौती स्वीकारने को तैयार न हों, तो वही ऐसी सभा बलायें, मैं उसमें जवाब देने को तैयार रहूंगा। संतोष भारतीय यहां राष्‍ट्रीय स्तर के सवालों को मुद्दा बनाते हैं। मंहगाई, बेकारी, भ्रष्‍टाचार और रक्षा सौदों में दलाली को अजागर करते हुए वह कहते है ‘रक्षा सौदों के दलालों को सजा दिलानी है तो आपको वी.पी.सिंह के उम्मीदवार को वोट देना होगा।

फर्रूखाबाद के क्षेत्रीय असंतुलन और पिछड़ेपन के सवाल पर श्री भारतीय कहते हैं- फर्रूखाबाद के जो पिछले 40 सालों से सांसद रहे उनसे जनता को पूछना चाहिए कि उन्होंने जिले के औद्योगिक विकास के लिए क्या किया। सड़क, टेलीफोन, बिजली, शिक्षा और संसाधनों में पिछड़े फर्रूखाबाद में अगर आधारभूत सहूलियतें ही नहीं है तो औद्योगिक विकास कहां से होगा? संतोष भारतीय यह चुनावी वादा नहीं कर रहे हैं  कि वह जनता दल की जीत के बाद फर्रूखाबाद को स्वर्ग बना देंगे। वह कहते हैं मैं तो फर्रूखाबाद के औद्योगिकीकरण के लिए आधारभूमि तैयार करने की लड़ाई लड़ने का वादा कर रहा हूं। आज तक इंका सरकार ने न सिर्फ आम आदमी की आदत को बिगाड़ा है बल्कि कई मोरचों पर निराश भी किया है। ऐसे में विकास के लिए संघर्ष ही एकमात्रा विकल्प दिखता है। इंका प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के पास सैकड़ों कारों का काफिला है। वह चुनाव प्रचार के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च कर रहे हैं इसके मुकाबले संतोष भारतीय अपनी लड़ाई को ‘जन बनाम धन’ की मानते हैं। उन्होंने अपने चुनाव में एक नारा दिया, जो खासा लोकप्रिय हो रहा है।

‘एक तरफ रावण की सेना

एक तरफ रघुवीर है।

राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है।

संतोष भारतीय आम जनता से वोट के साथ एक नोट भी मांग रहे हैं और मुक्त हस्त से लोग उन्हें नोट दे रहे हैं, और वोट देने का वादा भी कर रहे है।

फर्रूखाबाद में इंका की ओर से कौन-कौन प्रचार में आयेंगे यह अभी तय नहीं हो सका है लेकिन संतोष भारतीय के पक्ष में विकल्प मंच की ओर से सुप्रसिध्द फिल्म अभिनेता राज बब्बर 5-6 नवंबर को फर्रूखाबाद पहुंच रहे हैं। उर्दू ब्लिट्ज अखबार के संपादक हसन कमाल के अलावा 11 से 13 नवंबर के बीच प्रख्यात उर्दू लेखक सज्जात जहीर, रजिया सज्जात भी वहां डटेंगे। नादिरा बब्बर अपने मशहूर नाटय दस्ते ‘एकजुट के साथ संतोष भारतीय के पक्ष में फर्रूखाबाद पहुंच रही हैं ताकि हलकाई लोगों यह बताया जा सके कि इस चुनाव में उनके वोटों की कीमत क्या है।

इसके अलावा जनता दल उम्मीदवार संतोष भारतीय के पक्ष में वरिश्ठ जनता दल नेता चंद्रशेखर, देवीलाल और वी.पी.सिंह भी फर्रूखाबाद जानेवाले हैं। शहर में विकल्प मंच की ओर से संतोष भारतीय के समर्थन में बड़े-बड़े होर्डिग नजर आ रहे हैं जिनमें बर्सपादी सवालों को उठाया गया है।

जनहित में चुनाव लड़ना मेरा फर्ज है – संतोष भारतीय
चौथी दुनिया : 5 से 11 नवंबर 1989 में प्रकाशित

उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद संसदीय क्षेत्र से चौथी दुनिया साप्ताहिक के संपादक श्री संतोष भारतीय जनता दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। श्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस (आई) के उम्मीदवार के रूप में उनका सामना करेंगे। कहने को तो भाजपा के दयाराम शाक्य ने भी अपना पर्चा दाखिल किया था परंतु जद और भाजपा के बीच हुए समझौते में फर्रूखाबाद संसदीय क्षेत्र जनता दल के खाते में था इसलिए संभावना यह है कि संयुक्त विपक्ष के इकलौते उम्मीदवार के रूप में श्री संतोष भारतीय का मुकाबला इंका के सलमान खुर्शीद से ही होगा।

फर्रूखाबाद संसदीय क्षेत्र का इतिहास कुछ इस तरह है कि यहां का मतदाता मूलत: प्रतिपक्षी है और आजकल तो कांग्रेस की गिरती हुई साख और इंका के बहिसियाने रवैये से उबी हुयी जनता बदलाव का सपना देख रही है। जनता के सामने मुद्दा है कि वह ईमानदारी को चुने व बेमानी को, भ्रष्टाचार, अन्याय, महंगायी और पुलिसिया करतूतों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करे और इसके लिये उनके पास एक मात्र उम्मीद की तरह जनता दल प्रत्याशी ही है। इंका प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के पिता खुर्शीद आलम यहां से पिछली बार संसद में चुन कर गये थे और जनता को उम्मीदें थी कि फर्रूखाबाद के पिछड़ेपन को दूर कर के विकसित करने में वह कुछ करेंगे परंतु यहां का विकास तो दूर संसद में पहुंचने के बाद और केन्द्रीय कैबिना में शामिल होने के बाद उन्हें फर्रूखाबाद की ओर मुड़ कर भी नहीं देखा और जो वहां पहुंचा उसे पहचाने से इंकार कर दिया और सत्ता की सीढ़ी चढ़ कर राज्यपाल बन गये। सत्ता के हस्तातंरण में परिवारवाद की मूल प्रवृति का अनुसरण करते हुए अपने पुत्र को इंका की टिकट दिलवा कर सत्ता की सीढ़ी पर चढाने के फर्ज का निर्वाह दिया। दूसरी ओर संतोष भारतीय फर्रूखाबाद जिले के गणेशपुर गांव के ही निवासी हैं और प्रखर समाजसेवी और सर्वोदयी कार्यकत्ता भैरों सिंह भारतीय के पुत्र हैं भैरों सिंह भारतीय आजादी की लड़ाई के एक ऐसे सिपाही थे जो देश की आजादी के लिये होने वाले संघर्ष में तो पूरी तरह जुटे रहे लेकिन आजादी मिलने के बाद उसके बदले में कभी कुछ नहीं चाहा। उनके सामने मुल्क पहले था जाति, धर्म और सांप्रदायिकता थी टुच्ची और घिनौनी कारीगरी से वे हमेशा दूर रहे। श्री संतोष भारतीय आज उन्हीं आदर्शों को लेकर वर्तमान सत्ता की घिनौनी साजिशों के विरुध्द एक फर्ज के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। सलमान खुर्शीद के यहां से चुनाव लड़ने का आधार यदि कुछ हैं तो सिर्फ यह कि इस चुनाव क्षेत्र में लगभग 90 हजार अल्प संख्यक मतदाता है। जिनकी इंका के शासनकाल में शोषित पीड़ित और पिछड़ा रहना नियति है। समूचे फर्रूखाबाद का विकास तो दरगुजर रहा मुस्लिम संप्रदाय के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए भी सलमान आलम और उनके पिता खुर्शीद आलम ने सत्ता में रहते हुए भी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे आज मेहनतकश मुसलमान को सही जिंदगी जीने का हक मिल सके। दूसरी जातियों में यहां कायमगंज क्षेत्र में कुर्मी (गंगवार) मतदाताओं की बहुत बड़ी संख्या है जहां से विगत विधानसभा चुनावों में सलमान आलम के भाई इंका के रियाज आलम को निर्दलीय राजेंद्र सिंह गंगवार ने पराजित कर दिया था। अब राजेंद्र सिंह गंगवार जनता दल में हैं और अपनी पूरी सक्रियता के साथ जनता दल के प्रचार और चुनाव कार्य से जुड़े हैं। कायमगंज में ही भाजपा का अच्छा प्रभाव रहा है। गिरीश तिवारी इस क्षेत्र से विधानसभा सदस्य रह चुकें हैं। इसके अतिरिक्त कायमगंज क्षेत्र से अहमद खां, कल्लू सिंह जनता दल के समर्थन में सक्रिय हैं। दूसरी ओर मोहम्बदाबाद के यादव बहुल इलाके में पिछली बार नरेंद्र सिंह यादव विधान सभा में इंका के टिकट पर पहुंचे थे परंतु अबके उन्हीं के परिवार के नजदीकी सुरेश यादव उसके विरूध्द एक विशाल जन समर्थन के साथ उठ खड़े हुये हैं। उससे आगे भौगांव विधान सभा क्षेत्र लगभग 70 हजार लोधी राजपूत मतदाता हैं, और यहां से भी पिछली बार इंका की टिकट पर सूबेदार सिंह विधान सभा में गये थे परंतु इन चुनावों में जन आक्रोश और विश्वनाथ प्रताप सिंह के उत्साह को देख कर वह पशोपेश में हैं क्योंकि यहां से उन्हीं के संरक्षक के पुत्र अश्विनी कुमार सिंह उनके विरूध्द आ डटे और श्री अश्विनी कुमार सिंह की छवि और साख काफी अच्छी है इसलिये यहां भी इंका अपनी डूबती हुई नाव को सिर्फ संसाधनों एवं अपराधों के बल पर ही खेना चाहती है जो जन उत्साह के कारण संभव नहीं है।

फर्रूखाबाद का यह संसदीय क्षेत्र हर तरह से पिछड़ा हुआ है। न यहां यातायात के अच्छे साधन हैं न टेलीफोन की सुविधा है न कोई औद्योगिक विकास है न कृषि उपज बढ़ाने के लिये सरकार ने कोई कदम उठाया है। इंका के सत्तारूढ़ नेता जनता को सत्ता की सीढ़ी समझ कर उपयोग करते रहे हैं। जनता दल प्रत्याशी संतोष भारतीय ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अपने चुनाव अभियान की शुरूआत फर्रूखाबाद के मुस्लिम बहुल इलाके भीकमपुर से की। यह इलाका बहुत पिछड़ा हुआ है न यहां सड़कें है न पानी बिजली की आम सुविधाऐं। यहां के निवासी मुख्य रूप से मजदूर वर्ग के हैं जो छपाई के धंधे से जुड़े हुये हैं। इस सभा के आयोजकों में से श्री शगीर अहमद ने संतोष भारतीय का वहां की आम जनता से परिचय कराया और समर्थन का वादा करते हुये वहां के पिछड़ेपन का ब्यौरा दिया, साथ ही यह भी बताया कि संतोष भारतीय हिन्दुस्तान के उन अखबार नबीसों से हैं जिन्होंने हाशिमपुरा और मलियाना में सांप्रदायिक दंगे के दौरान पुलिस बर्बरता के खिलाफ सबसे पहले अपने साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया में आवाज बुलंद की। इसी सभा में श्री हशीन अहमद ने कांग्रेस की अपराधवृत्ति, फिरकापरस्ती और भ्रष्टाचार तथा मंहगाई का खुलाशा करते हुए आम मुसलमान से अपने विकास के लिए संघर्ष का आह्वान किया। और संघर्ष का पहला कदम उन्होंने कांग्रेस को पराजित करने का लक्ष्य कहा। इसी सभा में प्रखर और फतेहगढ़ के डी एन कॉलेज के प्रोफेसर डा.गौतम ने कहा कि आम जनता जाग चुकी है वह धर्म संप्रदाय के नाम पर अपने कीमती मत का उपयोग नहीं करेगी।

नेहरू परिवार की तरह खुर्शीद आलम का यह परिवारवाद जनता को अब स्वीकार नहीं हैं। श्री संतोष भारतीय ऐसे हर जन आंदोलन से जुड़े रहे हैं जो विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ संघर्षरत रहा है। फर्रूखाबाद के ही जनता दल कार्यकत्ता श्री सतीश दीक्षित ने फर्रूखाबाद के गौरवमय इतिहास का हवाला देते हुये जनता से संतोष भारतीय को जिता कर बेईमानी और भ्रष्टाचार को हराने की अपील की।

अंत में जनता दल प्रत्याशी श्री संतोष भारतीय ने जनता के सवालों के जवाब देते हुये कहा कि मैं बहुत अदब के साथ यह कहना चाहता हूं कि एक पत्रकार के रूप में मेरठ के सांप्रदायिक दंगों में पुलिस की अमानवीयता के खिलाफ जो मैंने किया वह मेरा फर्ज था और यह चुनाव लड़ना भी मेरा एक फर्ज है क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ संतोष भारतीय और सलमान खुर्शीद के बीच नहीं है, यहां मुल्क कसौटी पर है।

यह लड़ाई अन्याय के विरूध्द न्याय के लिए है ये भ्रष्टाचार और बेईमानी के विरूध्द ईमानदारी की लड़ाई है। ये सिपाहियों की जिंदगी के लिए लड़ाई है जिनका मौजूदा सरकार ने दलाली खा कर घटिया हथियार खरीदे है। यह मुल्क की सुरक्षा की लड़ाई है। इसलिए यदि इस चुनाव में फर्रूखाबाद की जनता अपनी चेतना का सही उपयोग कर सके और अपने विकास के प्रति चैतन्य हो सके तो यह बहुत बड़ा काम होगा।

मिर्जा देहलवीं